फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Road accident on delhi meerut expressway five died near ghaziabad after car and truck collides read full story

गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कैंटर-कार की टक्कर, हादसे में पांच की मौत, बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार

Tue, 07 Sep 2021 11:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Sep 2021 11:48 AM IST
सार

मसूरी थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक आलमबाग लखनऊ निवासी 33 वर्षीय आशीष सिन्हा के एक साल के बेटे देव का मुंडन सोमवार की सुबह हरिद्वार में हुआ था।

विज्ञापन
Road accident on delhi meerut expressway five died near ghaziabad after car and truck collides read full story
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषड़ हादसे में पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात गलत दिशा में आ रहे मिनी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 11 साल की बच्ची और एक साल का मासूम भी शामिल है। एक महिला और एक चार साल के बच्चे की हालत गंभीर है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


मसूरी थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक आलमबाग लखनऊ निवासी 33 वर्षीय आशीष सिन्हा के एक साल के बेटे देव का मुंडन सोमवार की सुबह हरिद्वार में हुआ था। आशीष सपरिवार इंदिरापुरम के मकनपुर निवासी अपने साढ़ू सोनू के परिवार को साथ लेकर गए थे। रात करीब दस बजे उनकी गाड़ी मेरठ एक्सप्रेसवे पर कलछीना गांव के सामने पहुंची तो गाजियाबाद की तरफ से गलत दिशा में आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। भोजपुर और मसूरी थाना पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत बताया। दो की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसे में सोनू की पत्नी निधि और आशीष की चार साल की बेटी शिवि गंभीर रूप से घायल हैं। मिनी ट्रक चालक घटना को अंजाम देकर भोजपुर की ओर भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर पुलिस ने आरोपी को मिनी ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चालक ने अपना नाम बबलू निवासी चकूनी अमरोहा बताया है।


हादसे में इनकी गई जान
आशीष (33) पुत्र वीपी सिन्हा निवासी आजाद नगर आलम बाग लखनऊ, शिल्पी (30) पत्नी आशीष, देव सिन्हा (1) पुत्र आशीष, सोनू (35) पुत्र दलवीर निवासी रतरोई अलीगढ़ हाल निवासी मकनपुर इंदिरापुरम और परी उर्फ  काव्या (11)  पुत्री सोनू है। जबकि निधि पत्नी सोनू और शिवि पुत्री आशीष घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed