{"_id":"653778686eb0b9424d004f71","slug":"road-accident-in-hapur-overloaded-paddy-truck-overturns-on-highway-2023-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवे पर धान का ओवरलोड ट्रक पलटा, नीचे दबे तीन बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवे पर धान का ओवरलोड ट्रक पलटा, नीचे दबे तीन बाइक सवार
Tue, 24 Oct 2023 01:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:25 PM IST
सार
हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे पर धान का ओवरलोड ट्रक पलट गया। इसकी चपेट में आने से तीन बाइक सवार नीचे दब गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
hapur road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नेशनल हाईवे-9 पर काली नदी पुल के पास धान से भरा ओवरलोड ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान वहां से गुजर रही बाइक सवार तीन युवक उसके नीचे दब गए।
मौके पर पहुंची पुलिस व लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को ट्रक के नीचे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायलों का अभी भी उपचार चल रहा है।
बाबूगढ़ कस्बा निवासी तीन दोस्त पारस, रचित और राजा सोमवार देर रात एक ही बाइक पर हापुड़ की रामलीला देखने के लिए आ रहे थे। जब वे पुराने एनएच 09 पर काली नदी पुल के पास पहुंचे तो गढ़ से हापुड़ की ओर आ धान से भरे ओवरलोड ट्रक का अचानक टायर फट गया।

अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया और बाइक सवार तीनों युवक उसकी चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पारस की मौत हो गई। जबकि रचित और राजा की हालत गंभीर बनी हुई है।
देहात थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को हटाकर यातायात खोल दिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा किया जाएगा।
देहात थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को हटाकर यातायात खोल दिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा किया जाएगा।