फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   RJD's boat has sunk, SP's is about to sink: Keshav Prasad

आरजेडी की नैया डूब चुकी, सपा की डूबने वाली है : केशव प्रसाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
RJD's boat has sunk, SP's is about to sink: Keshav Prasad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में विपक्षियों का कोई भविष्य नहीं है। आरजेडी की नैया डूब चुकी है और सपा की डूबने वाली है। वह रविवार को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा की ओर से आयोजित लिट्टी-चोखा सम्मेलन में पहुंचे थे।
इंदिरापुरम स्थित सत्यम फॉर्म हाउस में आयोजित सम्मेलन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मौर्य ने कहा कि वर्ष 2014 से डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में देश-प्रदेश लगातार विकास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव प्रचार करने गए थे, जबकि वहां सपा का एक भी प्रत्याशी नहीं था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में भाजपा 2017 का प्रदर्शन दोहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में युवराज मौत मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम यह नहीं कहते कि भाजपा सरकार में कोई घटना-दुर्घटना नहीं होगी, लेकिन इसके जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज में संगम स्नान के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर कहा कि पहले भी हाथ जोड़ कर इस विवाद को खत्म करने की बात कही है। सरकार चाहती है कि विवाद खत्म हो।

महामंडेलश्वर के दिए बयान कि केशव प्रसाद मौर्य को सीएम होना चाहिए था पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राजनीतिक क्षेत्र के लोग नहीं हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सतेंद्र सिसोदिया, पवन रेड्डी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed