{"_id":"6aef73bd8b471bc8170ddea6","slug":"risk-of-explosion-from-magnalium-powder-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1018115-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मैग्नेलियम पाउडर से धमाके की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मैग्नेलियम पाउडर से धमाके की आशंका
विज्ञापन
गाजियाबाद। एसटीएफ के डीआईजी अभिषेक यादव टीम के साथ शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच की। एटीएस, एसटीएफ, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम को मौके से विस्फोटक सामग्री का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। जमीन पर पोटाश व अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कण मिले हैं।
फॉरेंसिक टीम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ऐसे में घटना के पीछे पटाखों में इस्तेमाल होने वाले मैग्नेलियम पाउडर के प्रयोग की आशंका जताई जा रही है। मैग्नेलियम मैग्नीशियम और एल्यूमीनियम धातुओं का मिश्रण होता है, जिसका इस्तेमाल पटाखों में किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारण और इस्तेमाल किए गए पदार्थ की पहचान फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।
-- --
सीसीटीवी में नहीं दिखा कोई संदिग्ध
जांच में सामने आया कि धमाका पुलिस चौकी के पिछले हिस्से में हुआ था। घटना के वक्त पुलिस चौकी में मौजूद उपनिरीक्षक विशाल चौधरी के मुताबिक, धमाके के साथ तेज आवाज हुई और सफेद रोशनी दिखाई दी। उन्हें कोई वस्तु दीवार से टकराकर जमीन पर गिरती दिखाई दी, जिसके बाद विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि जमीन में गड्ढा हो गया और आसपास की घास व कबाड़ जलकर राख हो गए। चौकी की दीवारों में दो जगह दरारें आ गईं। खिड़कियों के शीशे टूटकर डिलीवरी बॉय ईशान को लगे, जिससे वह घायल हो गया। धमाके का दबाव इतना अधिक था कि कांच के टुकड़े खिड़कियों से अंदर और बाहर दूर तक जा गिरे। उपनिरीक्षक के मुताबिक, करीब 20 सेकंड बाद उन्हें आसपास का दृश्य दिखाई दिया। वहीं, चौकी के मुख्य दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर रात आठ बजे से धमाके तक कोई संदिग्ध व्यक्ति चौकी में आता-जाता नहीं दिखा। पिछले हिस्से में बैरिकेडिंग भी है। ऐसे में जांच टीमें इस आशंका पर काम कर रही हैं कि किसी ने बाहर से कोई वस्तु फेंकी हो।