{"_id":"570fce7e4f1c1b83384a6ad0","slug":"rise-of-the-village-india-shining-campaign-will-mobilize-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ग्राम उदय से भारत उदय’ अभियान करेगा लोगों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ग्राम उदय से भारत उदय’ अभियान करेगा लोगों को जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी देने के लिए भाजपा का जागरूकता अभियान शुरू हो गया है। गाजियाबाद में बृहस्पतिवार को 10 दिवसीय इस अभियान की शुरूआत प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने की।
विज्ञापन
कविनगर रामलीला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में संगठन मंत्री ने शहर के भाजपाइयों की गाड़ियों पर झंडे-स्टीकर लगाए और हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया।
विज्ञापन
संगठन मंत्री ने बताया कि 14 से 24 अप्रैल तक भाजपा ने देशभर में ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ अभियान चलाया है। इसमें पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर ग्रामीणों और किसानों को प्रधानमंत्री की नीतियों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, उनकी पुत्री मृणालिनी सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, भाजपा नेता अतुल गर्ग, नीरज सिंह, अशोक मोंगा, रमेशचंद तोमर, अशोक गोयल, ब्रजपाल तेवतिया, संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व भाजपा नेता सुनील बंसल भाजपाइयों के साथ नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे। वहां उन्होंने डा. भीमराव अंबेडकर के 125वें जन्मदिवस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने दलित समाज के कुछ वरिष्ठ लोगों को सम्मानित भी किया।