फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Retired railway employee allegedly beaten up for asking for repayment of a loan

Ghaziabad News: उधार के रुपये मांगने पर रिटायर्ड रेलवे कर्मी को पीटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Retired railway employee allegedly beaten up for asking for repayment of a loan
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मी महेंद्रपाल सिंह ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर उधार के रुपये मांगने पर उन्हें जान से मारने की नियत से जमकर पीटने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो महिला समेत छह व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महेंद्रपाल सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 14 जून की रात करीब नौ बजे वह अपने पड़ोसी नीरज से उधार दिए हुए रुपये मांगने गया था। आरोप है कि नीरज, उसके भाई सागर, मां सतवीरी, भारती, संदीप व देवीनंद ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से उन्हें जमकर पीटा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि रिटायर्ड रेलवे कर्मी की तहरीर पर दो महिलाओं समेत छह व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed