{"_id":"60c103bf2cd68771c344d6d2","slug":"retired-officer-of-electricity-corporation-murdered-after-robbery-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गाजियाबाद में विद्युत निगम के रिटायर्ड अधिकारी की लूट के बाद हत्या, प्लॉट में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गाजियाबाद में विद्युत निगम के रिटायर्ड अधिकारी की लूट के बाद हत्या, प्लॉट में फेंका शव
Thu, 10 Jun 2021 12:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के नंदग्राम थानाक्षेत्र के गांव मोरटी निवासी विद्युत विभाग के रिटायर्ड अधिकारी ओंकार त्यागी (77) की हत्या कर दी गई। बुधवार को उनका शव राजनगर एक्टेंशन की ब्रेव हार्ट सोसायटी के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला।
मृतक की मोपेड, मोबाइल और चप्पल गायब मिलने से लूटपाट के बाद हत्या का अंदेशा है। शरीर पर चोट के निशान तो नहीं मिले, लेकिन जीभ बाहर होने के कारण गला दबाकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। गांव मोरटी निवासी ओंकार त्यागी विद्युत निगम के रिटायर्ड अधिकारी थे। परिवार में पत्नी के अलावा इकलौता बेटा व तीन बेटियां थीं। करीब 11 साल पहले बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
ओंकार त्यागी पत्नी व दो पोतों के साथ रहते थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह मोपेड लेकर घर से निकले थे। उन्होंने घरवालों को किसी जरूरी काम से जाना बताया था। पुलिस के मुताबिक शाम करीब 7 बजे पत्नी से उनकी मोबाइल पर बात हुई थीं। इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं, बुधवार को उनका शव राजनगर एक्सटेंशन स्थित ब्रेव हार्ड सोसाइटी के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे, लेकिन जीभ बाहर निकली हुई थी। सोसायटी के गार्ड की सूचना पर नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। मृतक की मोपेड, मोबाइल और चप्पल गायब मिलने से लूटपाट के बाद हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।
मोपेड, मोबाइल लूटने की आशंका
परिजनों के मुताबिक ओंकार त्यागी का किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं चल रहा था। मंगलवार दोपहर को भी वह खुशमिजाजी में घर से गए थे। बुधवार को उनका शव मिलने के बाद तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस मोपेड से वह गए थे, वह कहां हैं। इसके अलावा मोबाइल और चप्पलें भी गायब हैं।
इससे साफ जाहिर है कि उनके साथ लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया गया है। एसएचओ नीरज कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।