{"_id":"6aa5a78f98745f5a9c070c34","slug":"retired-clerk-accused-of-interfering-with-government-files-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-975548-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सेवानिवृत्त लिपिक पर सरकारी फाइलों में हस्तक्षेप का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सेवानिवृत्त लिपिक पर सरकारी फाइलों में हस्तक्षेप का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। नगर पंचायत डासना के अधिशासी अधिकारी ने सेवानिवृत्त लिपिक दिनेश कौशिक पर सरकारी पत्रावलियों में अनधिकृत हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस में प्राथमिकी दर्ज कराने और पेंशन रोकने की चेतावनी दी गई है। मामला 11 सितंबर को जारी नोटिस के बाद सामने आया।
नोटिस के मुताबिक, सेवानिवृत्त लिपिक पर शासकीय पत्रावलियों से छेड़छाड़, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और अभिलेखों में अनधिकृत टिप्पणियां दर्ज करने के आरोप हैं। मामला 18 अगस्त को दो प्रतिशत स्टांप ड्यूटी से संबंधित एस्टीमेट और छह व 29 अगस्त को भुगतान संबंधी पत्रावलियों के दौरान का बताया गया है।
अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव के अनुसार, सेवानिवृत्त होने और पेंशन प्राप्त करने के बावजूद पूर्व लिपिक ने सरकारी अभिलेखों में हस्तक्षेप किया। उन्हें चार दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कठोर विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
आरोपों को बताया बेबुनियाद
सेवानिवृत्त लिपिक दिनेश कौशिक ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त किया हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका फाइलों या अभिलेखों में कोई हस्तक्षेप नहीं है और लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।