{"_id":"68a8da7d267ec4b99c0b0bd3","slug":"retired-army-mans-condition-is-fine-brothers-level-allegations-in-viral-video-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1026-705278-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सेवानिवृत सैन्यकर्मी की हालत ठीक, भाइयों ने वायरल वीडियो में जड़े आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सेवानिवृत सैन्यकर्मी की हालत ठीक, भाइयों ने वायरल वीडियो में जड़े आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद।
लखनऊ में सीएम जनता दरबार में जहरीला पदार्थ खाने वाले लोनी के गांव सिरौली निवासी सेवानिवृत सैन्यकर्मी सत्यवीर गुर्जर की हालत अब ठीक है। वह शनिवार को लोनी पहुंचेंगे। इसके बाद पुलिस उनके बयान दर्ज करेगी। हालांकि घटना के बाद भी ऊर्जा निगम ने घर की लाइट नहीं जोड़ी है। यही नहीं सत्यवीर के चचेरे भाइयों ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वीडियो में भाइयों विजयपाल व अजब सिंह ने आराेप लगाया है कि सत्यवीर ने भट्ठा लगाकर उनकी 12 बीघा जमीन कब्जा ली है। उन्होंने 2019 में इसकी शिकायत भी की थी। उन्हें कब्जा हटाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। साथ ही उन्हें धमकाया भी। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन खाली न करनी पड़े इसलिए सत्यवीर ने जहरीला पदार्थ खाया है। भाइयों के अनुसार सत्यवीर का बिजली कनेक्शन उनकी ऑनलाइन शिकायत पर काटा गया है। उन्होंने कहा कि मामले को राजनीतिक रंग देने के लिए लोनी विधायक का नाम लिया गया है। आरोप लगाया कि सत्यवीर हत्या से लेकर जालसाजी तक के मामलों में नामजद हैं। दोनों भाइयों ने कहा है कि अगर आत्मदाह से न्याय मिलता है तो वह दोनों और उनका तीसरा भाई एसडीएम, डीएम और सीएम के कार्यालय पर आत्मदाह करेंगे।
उधर, सत्यवीर के बेटे अतुल ने वीडियो में लगे आरोपों पर कहा है कि इन लोगों ने जो आरोप लगाए हैं वह सभी झूठे हैं। हत्या के मामले में हाइकोर्ट से उन्हें न्याय मिल चुका है। उनके खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है। दादा और दादी के अंतिम समय में पिता ने ही इलाज कराया था। उनके पिता ही दोनों का ध्यान रखते थे। इन दोनों भाइयों को लोनी विधायक ही चला रहे हैं लेकिन वह दबने वाले नहीं हैं। कब्जा करके जिस भट्ठे को लगाने की बात कह रहे हैं, वह भट्ठा जब लग रहा था तब विरोध क्यों नहीं किया गया? अतुल ने कहा कि जमीन का तिहाई हिस्सा उनके नाम है। बाकी जमीन खाली पड़ी है वह उसे ले लें। उन्होंने कहा कि उनके पिता सत्यवीर गुर्जर की हालत अब ठीक है। शनिवार को वह लोनी आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता सत्यवीर गुर्जर की हालत अब ठीक है। शनिवार को वह लोनी आ जाएंगे।