{"_id":"658889c29073332e34027724","slug":"retired-army-hero-arrested-by-police-for-robbery-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-270722-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सेना से रिटायर्ड नायक को लूट में पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सेना से रिटायर्ड नायक को लूट में पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के औद्योगिक क्षेत्र में जूलर निशांत सरवैया से पांच दिसंबर को हुई करोड़ों की लूट के मामले में पुलिस ने सेना के रिटायर्ड नायक सुखबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। सुखबीर सिंह ने लूट में शामिल मुख्य आरोपी सुनील को अपने घर में पनाह दी थी। वह सुनील का जीजा है। इसके बदले 10 लाख रुपये लिए थे। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। अब तक इस मामले में छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और कुल 67.50 लाख रुपये की बरामदगी हुई है।
एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सुखबीर सिंह दनकौर, गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है। सेना से रिटायर होने के बाद वह एक सिक्योरिटी एजेंसी में नौकरी कर रहा था। लूट में शामिल उसके साले सुनील ने पिछले दिनों कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उससे भी जेल में पूछताछ की जाएगी। बरामदगी के लिए उसको रिमांड पर भी लिया जाएगा। पुलिस ने इसमें चंद्रवीर, सौरभ सिरोही, सौरभ शर्मा, नितिन को गिरफ्तार किया था। इस मामले में चंद्रवीर समेत दो लोगों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इन लोगों से अब तक 67.50 लाख रुपये बरामद हो चुके हैं। संभावना है कि इस घटना में तीन से चार लोग और भी शामिल हो सकते हैं, जिनसे 30-40 लाख की बरामदगी होने की संभावना है। हालांकि, इस मामले में शिकायकर्ता निशांत सरवैया अब भी रकम के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल रहे हैं।
यह था पूरा मामला
पांच दिसंबर को इंदिरापुरम के निशांत सरवैया कविनगर के औद्योगिक क्षेत्र में डिलीवरी लेने के लिए आए थे। यहां उनको बंधक बनाकर बदमाशों से उनसे रकम से भरे बैग लूट लिए और आरोपी उनको इस्टर्न पेरीफेरल के पास फेंककर फरार हो गए। निशांत की कार और मोबाइल को पुलिस ने तभी बरामद कर लिया था। लूटी गई पूरी रकम हवाला की थी।