फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Retarded girl beaten on suspicion of child theft

Ghaziabad News: बच्चा चोरी के शक में मंदबुद्धि युवती को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Retarded girl beaten on suspicion of child theft
लोनी। बच्चा चोरी के शक में टोली मोहल्ला इलाके में मंदबुद्धि युवती को महिला ने पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती घटना के बाद से गायब है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती को तलाशना शुरू कर दिया है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं और पुरुष युवती के पास खड़े हैं। भीड़ में खड़ी महिला युवती को पिटती हुई नजर आ रही है। महिला ने दुपट्टे से युवती का गला दबाने की कोशिश की। भीड़ में खड़ी दूसरी महिलाओं और पुरुषों ने आरोपी महिला को ऐसे करने से रोका। महिला बोल रही थी कि युवती बच्चा चोर है। लोगों के समझाने पर युवती को छोड़ दिया। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाली जेबा (21) परिवार के साथ रहती हैं। जेबा के परिजनों ने बताया कि वह दिमागी रूप से कमजोर है। वह मौका पाकर घर से निकल जाती है। शुक्रवार को परिजन जेबा को तलाशते हुए पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। एसीपी ने बताया कि जेबा के साथ मारपीट हुई है। वह घर नहीं पहुंची है। पुलिस की टीम लगातार उसे तलाश कर रही है। युवती के मिलने के बाद उसके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed