Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Responsibility for the blast at the Vasundhara police outpost was claimed using an AI-generated voice.

Ghaziabad News: एआई से तैयार आवाज में गई ली थी वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके की जिम्मेदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Responsibility for the blast at the Vasundhara police outpost was claimed using an AI-generated voice.
वसुंधरा पुलिस चौकी। फाइल फोटो - फोटो : poni news
इंदिरापुरम। वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके की जिम्मेदारी लेने के लिए सोशल मीडिया पर तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान के नाम से प्रसारित ऑडियो में इस्तेमाल की गई आवाज एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार की गई थी। शुरुआती जांच में ऑडियो के कृत्रिम तरीके से तैयार किए जाने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियां ऑडियो तैयार करने वाले, इसे प्रसारित करने के पीछे की मंशा और इससे जुड़े नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई हैं। आशंका है कि ऑडियो के जरिये जांच को भटकाने की कोशिश की गई हो।
विज्ञापन

छह नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका हुआ था। घटना के अगले दिन सात नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गाजी-2 नाम के अकाउंट से एक पोस्ट और वीडियो साझा किया गया था। इसमें तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान की ओर से धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था।
विज्ञापन

जिम्मेदारी लेने के संबंध में एक ऑडियो भी प्रसारित किया गया था। एडिशनल पुलिस कमिश्नर राज करन नैय्यर ने बताया कि जांच में पुष्टि हुई है कि आरोपियों ने एआई से ऑडियो तैयार कर वीडियो के साथ वायरल किया था। हालांकि, ऑडियो किसने तैयार किया और इसके पीछे किसका नेटवर्क काम कर रहा है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से अकाउंट और वीडियो प्रसारित होने की भी जांच
जांच एजेंसियां सोशल मीडिया पोस्ट के स्रोत और उसके प्रसार की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। यूपी एटीएस की जांच में एक्स अकाउंट यूके से बनाए जाने की जानकारी सामने आई थी। वहीं, वीडियो कनाडा या किसी अन्य देश से अपलोड किए जाने की आशंका जताई गई थी। अब ऑडियो के एआई से तैयार होने का तथ्य सामने आने के बाद डिजिटल साक्ष्यों की जांच और महत्वपूर्ण हो गई है। एजेंसियां पोस्ट और वीडियो के प्रसारण में वीपीएन के इस्तेमाल की भी पड़ताल कर रही हैं।

10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर
धमाके की जांच में 10 दिनों से एनआईए, यूपी एटीएस, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें जुटी हैं। क्राइम ब्रांच भी संदिग्धों की तलाश कर रही है। घटनास्थल से जुटाए गए नमूनों और फॉरेंसिक साक्ष्यों की जांच के साथ संदिग्धों के संपर्कों और डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। हालांकि, अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed