फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Residents troubled by the accumulation of foul-smelling drain water on Rawli Road; a pile of trash has also formed.

Ghaziabad News: रावली रोड पर नाले का गंदा पानी भरने से लोग परेशान, लगा कूड़े का ढेर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Residents troubled by the accumulation of foul-smelling drain water on Rawli Road; a pile of trash has also formed.
मुरादनगर। रावली रोड स्थित श्री हंस इंटर कॉलेज के गेट के पास नाले का गंदा पानी सड़क किनारे भरा हुआ है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क के दोनों तरफ जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे राहगीरों और आसपास ठेली लगाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मौके पर कूड़े का ढेर भी लगा हुआ है, जिससे गंदगी की समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि शुक्रवार को श्री हंस इंटर कॉलेज में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान भी चल रहा था, लेकिन इसके बावजूद किसी ने जलभराव और गंदगी की समस्या पर ध्यान नहीं दिया। सड़क किनारे गंदा पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं, ठेली लगाने वाले दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जितेंद्र, राजेश, सुनील, सोनू और पिंटू आदि का कहना है कि समस्या को लेकर शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने नाले के पानी की निकासी कराने और कूड़े के ढेर को हटवाने की मांग की है, ताकि समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed