फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Residents of Vijayanagar to receive Ganga water supply within a week; trial run nearly complete.

Ghaziabad News: विजयनगर के लोगों को एक सप्ताह में मिलेगी गंगाजल की आपूर्ति, ट्रायल का काम लगभग पूरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Residents of Vijayanagar to receive Ganga water supply within a week; trial run nearly complete.
गाजियाबाद। विजयनगर इलाके की तीन लाख की आबादी के लिए राहतभरी खबर है। गंगाजल की आपूर्ति के लिए जलकल की ओर से ट्रायल का काम पूरा कर लिया गया है। दो वार्ड रह गए हैं, जिनमें ट्रायल का काम तेजी से चल रहा है। दावा है कि अगले एक सप्ताह में लोगों को गंगाजल मिलने लगेगा। करीब चार साल से इस योजना पर काम चल रहा था।
विज्ञापन

विजयनगर इलाके के 11 वार्डों में गंगाजल की आपूर्ति के लिए नौ किलोमीटर लंबी मुख्य और पांच किलोमीटर लंबी सहायक पाइपलाइन डाली गई थी। लाइन डलने के बाद लीकेज की समस्या दूर नहीं हो सकी, जिससे लोगों को गंगाजल मिलने में छह माह की देरी हो गई। अब लीकेज आदि का काम पूरा हो चुका है। ट्रायल का काम भी अधिकांश पूरा हो चुका है। नगर निगम के जलकल के महाप्रबंधक कामाख्या प्रसाद ने बताया कि वार्ड नौ व चार में ट्रायल का काम तेजी से चल रहा है। वार्ड नौै में ट्रायल के रूप में गंगाजल पहुंच चुका है। स्थानीय पार्षदाें व आम लोगों ने इसके लिए निगम की टीम का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

इन इलाकों को मिलेगा गंगाजल
गंगाजल प्लांट से विजयनगर के वार्ड तीन, चार, 14, 15, 23, 25, 26, 48, 51, 55, 58, सेक्टर नौ विजयनगर और मवी में गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी। इन इलाकों में तीन लाख से अधिक की आबादी रहती है। अब तक यहां के लोगों को निजी साधनों के ऊपर निर्भर रहना पड़ता था। निगम की ओर से पहले डाली गई लाइन में आए दिन समस्याएं रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed