फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report will be filed on former councilor of illegal encroachment

Ghaziabad News: अवैध कब्जा करने वाले पूर्व पार्षद पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Report will be filed on former councilor of illegal encroachment
गाजियाबाद। नगर निगम के पूर्व पार्षद हाजी खलील पर निगम की 23000 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगे हैं। शनिवार को महापौर सुनीता दयाल ने प्रेसवार्ता कर अधिकारियों को अवैध कब्जा हटवाने और पूर्व पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कैलाभट्ठा क्षेत्र में नए बस अड्डे के पीछे नगर निगम की जमीन है। इस जमीन पर दुकानें बनाकर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। निगम की जांच में पाया गया है कि पूर्व पार्षद हाजी खलील ने जमीन पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया है। कबाड़ियों को जमीन देकर अवैध वसूली की जा रही है। इसके अलावा जमीन पर अवैध पार्किंग बनाई गई है। महापौर ने कहा कि अवैध कब्जेदारों को कब्जा हटाने के लिए पहले मुनादी कराई जाएगी। इसके बाद बुलडोजर से अवैध कब्जे को ढहाया जाएगा। संपत्ति अधिकारी भोलानाथ ने बताया कि जमीन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है। नगर आयुक्त डाॅ. नितिन गौड़ ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सरकारी जमीन अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक करीब 150 करोड़ से अधिक की जमीन कब्जामुक्त कराई गई है। 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



जमीन का खाली कराकर बनेंगी दुकानें
महापौर ने कहा कि जमीन को कब्जामुक्त कराकर यहां नगर निगम दुकानें बनवाने पर विचार कर रहा है। इससे लोगों को रोजगार करने का अवसर मिलेगा और नगर निगम को आय भी होगी। अन्य स्थानों पर जहां भी नगर निगम की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है वहां आय के स्रोत बढ़ाने के लिए विकासकारी योजनाएं लाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed