फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report on nine people including the landlord on offering prayers on the roof

छत पर नमाज पढऩे पर मकान मालिक समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Report on nine people including the landlord on offering prayers on the roof
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद के शहीदनगर में मकान की छत पर भीड़ एकत्र कर नमाज पढऩे वालों की पुलिस ने पहचान कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने सब की पहचान की है। इसमे मकान मालिक समेत नौ लोग शामिल हैं। सोशल मीडिया पर साहिबाबाद के शहीद नगर में एक मकान की छत पर भीड़ एकत्र कर नमाज पढऩे की वीडियो वायरल हुई थी। मामला पुलिस के आलाधिकारियों तक पहुंचा तो वीडियो की जांच की गई। पुलिस की जांच में आया कि वीडियो शहीद नगर निवासी चांद के मकान की छत की है। 31 मार्च २०२० को चांद ने असद, मो. उमर, फिरोज, मो. सरफराज, शाहिल, ताज मोहम्मद, नासिर और अब्दुल वाहिद के साथ छत पर नमाज पढ़ी थी। छत पर भीड़ एकत्र होने से लॉकडाउन का उल्लंघन पाया गया। एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने बताया कि पुलिस ने चांद समेत सभी नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed