फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report filed against seven including director of Ratan Prakashan in fraud of Rs 23.76 crore

Ghaziabad News: 23.76 करोड़ की धोखाधड़ी में रतन प्रकाशन के निदेशक समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Report filed against seven including director of Ratan Prakashan in fraud of Rs 23.76 crore

विज्ञापन
गाजियाबाद। आगरा के केनरा बैंक में हुई 23.76 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी में सीबीआई ने आगरा की एक फर्म रतन प्रकाशन मंदिर, मेसर्स विकास बुक्स लिमिटेड और उनके निदेशकों रिपोर्ट दर्ज की है। केनरा बैंक से धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र करने के आरोप में सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह है मामला
सीबीआई के अनुसार केनरा बैंक के मुख्य महाप्रबंधक हरी पीवी ने सीबीआई दिल्ली शाखा से 27 अगस्त को शिकायत की थी। सीबीआई दिल्ली ने शिकायत को गाजियाबाद सीबीआई के पास 22 अक्तूबर को भेज दिया था। इसके बाद सीबीआई ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें बताया है कि यह धोखाधड़ी वर्ष 2018 से 2021 के बीच की गई थी। इसमें मेसर्स रतन प्रकाशन मंदिर, विकास बुक्स लिमिटेड के निदेशक रवि जैन, अतुल जैन, और उनकी पत्नी हेमलता जैन शामिल बताए गए हैं। आरोप है कि इन सभी ने बैंक के अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रचते हुए बैंक को 23.76 करोड़ रुपये की हानि पहुंचाई। सीबीआई ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र), 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत दर्ज किया गया है। सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पांडे इस मामले की तहकीकात करेंगे। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि किस तरह से इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुई है रिपोर्ट

मेसर्स रतन प्रकाशन मंदिर, प्रोफेसर कॉलोनी, दिल्ली गेट, आगरा
मेसर्स विकास बुक्स लिमिटेड दरिया गंज, नई दिल्ली

मेसर्स विकास बुक्स लिमिटेड के निदेशक, मेसर्स रतन प्रकाशन मंदिर व मेसर्स विकास बुक्स लिमिटेड के गारंटर रवि जैन

मेसर्स विकास बुक्स लिमिटेड के निदेशक, मेसर्स रतन प्रकाशन मंदिर व मेसर्स विकास बुक्स लिमिटेड के गारंटर अतुल जैन
मेसर्स विकास बुक्स लिमिटेड की निदेशक एवं मेसर्स रतन प्रकाशन मंदिर और मेसर्स विकास बुक्स लिमिटेड की गारंटर हेमलता जैन

मेसर्स रतन इंफ्राटेक आगरा-मथुरा रोड व अज्ञात के खिलाफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed