{"_id":"65d1131d95dfb51533010624","slug":"report-filed-against-javed-who-murdered-his-wife-with-a-razor-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-106570-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पत्नी की उस्तरा मारकर हत्या करने वाले जावेद के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पत्नी की उस्तरा मारकर हत्या करने वाले जावेद के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका कॉलोनी में पत्नी की उस्तरा मारकर हत्या के मामले में आरोपी पति जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मृतका साबरीन के भाई सलीम ने अपने जीजा के खिलाफ तहरीर दी थी। उस्तरा लगने से घायल बेटी हिबा और आरोपी का इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। उपचार के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
डीसीपी विवेक सिंह यादव ने बताया कि महिला साबरीन की मौत के मामले में भाई सलीम ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जावेद के खिलाफ धारा 498ए, 304बी और 307 में रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि मूलरूप से पिलखुवा में रहने वाले जावेद लोनी के शिव वाटिका कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं।
परिवार में पत्नी साबरीन और 3 साल की बेटी है। 3 साल पहले जावेद की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से दोनों में विवाद रहने लगा। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पति-पत्नी में विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि विवाद के चलते जावेद ने साबरीन और बेटी पर उस्तरा से वार कर खुद भी उस्तरा मार लिए। घटना के दौरान मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। जावेद के घर के सामने उसके साढ़ू का मकान है। परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो खिड़की के अंदर से उन्होंने देखा कि जावेद और साबरीन जमीन पर लेते हुए हैं, हिबा रो रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर घायल जावेद और हिबा को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने साबरीन के शव को कब्जे में लिया।