{"_id":"654943b5c6db1bb31b0d937a","slug":"report-filed-against-four-for-molesting-a-woman-after-entering-a-slum-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-3801-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: झुग्गी में घुसकर महिला से छेड़छाड़ चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: झुग्गी में घुसकर महिला से छेड़छाड़ चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने झुग्गी में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। मामला एक नवंबर की देर रात का है। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के पति पर हमला कर दिया।
महिला ने शिकायत दी कि रात 11 बजे झुग्गी में इमरान, सारिक, उस्मान, फरमान और आरिफ जबरन घुस गए। इमरान ने उनसे छेड़छाड़ और अश्लीलता की। महिला ने शोर मचाया, पति ने विरोध किया तो आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि युवकों ने विरोध के दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए थे। कोतवाली जाकर पुलिस को शिकायत दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत देकर आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि इमरान, सारिक, फरमान और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।