फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report filed against 23 women and men for misbehaving with policemen

Ghaziabad News: पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के मामले में 23 महिला और पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 23 women and men for misbehaving with policemen
लोनी। सिग्नेचर सिटी पुलिस चौकी में चौकी पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले 23 महिला और पुरुष के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सिग्नेचर सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाना कार्यालय की डाक से एक शिकायती पत्र मिला था। शिकायतकर्ता हरेंद्र निवासी इलायचीपुर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि नितिन कुमार, राजेश शर्मा और दीपक ने सोशल मीडिया ग्रुप पर उनके साथ गाली-गलौज की थी। इस मामले में जांच के लिए पुलिस नितिन कुमार को पूछताछ के लिए चौकी सिग्नेचर सिटी पर लाई थी। नितिन के साथ करीब 23 महिलाएं और पुरुष आए। वह नितिन के बारे में पूछने लगे। पुलिस ने उन्हें नितिन के बारे में बता दिया। तभी आरोपी नितिन को वहां से ले जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान सभी ने चौकी इंचार्ज के साथ अभद्रता की। मारपीट करने लगे। आरोप है कि चौकी में घुसकर सरकारी सामान में तोड़फोड़ की। एसीपी ने बताया कि मामले में पुलिस ने नितिन कुमार, विजय, निक्की, सचिन, रिंकू डेढा, पुष्पेंद्र और 17 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सचिन और नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed