फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Report filed against 12 including woman in Jitendra murder case

Ghaziabad News: जितेंद्र हत्याकांड में महिला समेत 12 पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 12 including woman in Jitendra murder case
लोनी। अशोक विहार कॉलोनी के सामने दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों द्वारा अगरौला निवासी जितेंद्र की हत्या करने के मामले में पुलिस ने महिला समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी। दो दिन बीत जाने के बाद भी बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि जितेंद्र के चाचा रणपाल ने तहरीर दी है। इस आधार पर पुलिस ने मदन, हरेंद्र, गौगा, दीपक, राजे उर्फ मुन्ना, सुरेंद्र, जतन, उज्जवल, रूपन, सोनिया, सोनू, लक्ष्मण के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टीम हरियाणा, दिल्ली, लोनी समेत कई स्थानों पर बदमाशों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है लेकिन बदमाश अपने ठिकाने बदल रहे हैं। पुलिस जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करेगी। वहीं, कुछ बदमाशों के घरों में ताले लगे हुए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के फोन बंद हैं। रणपाल ने बताया कि उनका भतीजा जितेंद्र (38) बृहस्पतिवार को बाइक से लोनी की तरफ जा रहा था। अशोक विहार कॉलोनी के सामने पहुंचते ही बाइक सवार मदन, हरेंद्र और गोगा ने अवैध हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से जितेंद्र की मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देकर बदमाश वापस लौट रहे थे, उन्हें पहचान लिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में उनके दूसरे भतीजे दिनेश की हत्या कर दी गई थी। दिनेश हत्याकांड की जितेंद्र पैरवी कर रहा था। वहीं, जितेंद्र हत्या के लिए कुछ दिनों पहले जेल में बंद दीपक, राजे उर्फ मुन्ना के साथ मिलकर सुरेंद्र, जतन, उज्जवल, रूपन, सोनिया, सोनू, दीपक का मामा लक्ष्मण ने साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed