{"_id":"6aef83d19833339c49014947","slug":"report-cards-will-be-created-for-schools-and-the-quality-of-education-will-be-assessed-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1018069-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्कूलों का बनाया जाएगा रिपोर्ट कार्ड, शिक्षा की गुणवत्ता का होगा आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्कूलों का बनाया जाएगा रिपोर्ट कार्ड, शिक्षा की गुणवत्ता का होगा आकलन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सरकारी स्कूलों की स्थिति अब सिर्फ नामांकन और बुनियादी सुविधाओं के आधार पर नहीं आंकी जाएगी, बल्कि पढ़ाई की गुणवत्ता और शैक्षणिक गतिविधियों के आधार पर भी मूल्यांकन होगा। इसके लिए जिले के राजकीय बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल क्वालिटी असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन फ्रेमवर्क लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। इससे स्कूलों की वास्तविक शैक्षिक स्थिति का पता चल सकेगा।
बीएसए ओपी यादव ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से मूल्यांकन व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें पढ़ाई की गुणवत्ता, उपलब्ध संसाधन, शैक्षिक गतिविधियां और विद्यालय की कार्यप्रणाली को आधार बनाया जाएगा। प्रधानाध्यापकों को निर्धारित मानकों के अनुसार अपने विद्यालय की रिपोर्ट तैयार करनी होगी।
मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की अच्छी पहल और नवाचारों को दूसरे विद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की कमियों की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इससे शिक्षा विभाग को स्कूलों की जरूरतों के अनुसार योजनाएं बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सरकारी स्कूलों में अब रोबोटिक्स की भी होगी पढ़ाई
गाजियाबाद। सरकारी स्कूलों में अब विज्ञान की पढ़ाई केवल किताबों और प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहेगी। विद्यार्थियों को तकनीक, रोबोटिक्स और नवाचार से जोड़ने के लिए स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके तहत जिले के पहले राजकीय इंटर कॉलेज में रोबोटिक्स और मैथ्स लैब पहले से संचालित हैं। अब यहां अटल टिंगरिंग लैब के माध्यम से विद्यार्थियों का कौशल विकास किया जाएगा। जिले के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा का दायरा भी बढ़ रहा है। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत 20 स्कूलों में स्मार्ट क्लास तैयार की गई हैं, जबकि 53 स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित की गई हैं। स्मार्ट क्लास में डिजिटल सामग्री, वीडियो और प्रेजेंटेशन के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। वहीं, कंप्यूटर लैब में विद्यार्थियों को तकनीक की बुनियादी जानकारी दी जा रही है। राजकीय इंटर कॉलेज की रोबोटिक्स लैब में विद्यार्थियों को तकनीकी मॉडल और रोबोट बनाने की जानकारी दी जा रही है। मैथ्स लैब में गतिविधियों और प्रयोगों के माध्यम से गणितीय अवधारणाएं समझाई जाएंगी। संवाद