{"_id":"63f9bc06920194d43503ce4c","slug":"remains-thrown-in-the-forest-by-gokshi-in-ghaziabad-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: गोकशी कर जंगल में फेंके अवशेष, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठन मौके पर पहुंचे, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: गोकशी कर जंगल में फेंके अवशेष, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठन मौके पर पहुंचे, पुलिस बल तैनात
Sat, 25 Feb 2023 01:13 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:13 PM IST
सार
गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पाकर हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मौके पर लोग और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में गोकशी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पांच गोवंश को काटकर उनके अवशेष मसूरी क्षेत्र के गांव सिकरोड़ा के जंगल में फेंक दिया। खेत मालिक जब खेत पहुंचे तो उन्होंने अवशेष देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पाकर हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
एसीपी मसूरी निमिष पाटिल ने बताया कि मौके पर चिकित्सक बुलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।