फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Refused marriage after getting Swift instead of Creta, wedding procession held hostage for 10 hours

Ghaziabad News: क्रेटा की जगह स्विफ्ट मिलने पर निकाह से किया इन्कार, 10 घंटे बंधक बनी बरात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Refused marriage after getting Swift instead of Creta, wedding procession held hostage for 10 hours
औरंगाबाद। दहेज में क्रेटा की जगह स्विफ्ट कार मिलने पर दूल्हे ने निकाह से इन्कार कर दिया। इस पर नाराज दुल्हन के परिजनों बरात को बंधक बना लिया। करीब 10 घंटे तक बरात बंधक बनी रही। समझौते में साढ़े बारह लाख रुपये मिलने पर लड़की पक्ष शांत हुआ। इसके बाद बरात को बंधनमुक्त किया।
विज्ञापन


बताया गया कि 18 दिसंबर को गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव कलछीना से अगौता थाना क्षेत्र के गांव बागवाला में बरात आई थी। दावत खाने के बाद दोपहर करीब तीन बजे निकाह पढ़ने के लिए मौलाना पहुंचे तो लड़की पक्ष दान दहेज की लिस्ट पढ़नी शुरू की। दहेज में स्विफ्ट कार मिलने पर दूल्हा बिफर पड़ा। उसने क्रेटा की डिमांड कर दी। मांग पूरी न होने पर निकाह से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बात बिगड़ने पर लड़की पक्ष ने बरात को बंधक बना लिया। लड़की पक्ष का कहना था कि जितना निकाह में खर्च हुआ है, उतना पैसा अभी चाहिए। पंचों ने निकाह में साढ़े सत्रह लाख रुपये का हिसाब लगाया। रात 12 बजे दूल्हे पक्ष ने साढ़े बारह लाख रुपये लौटाए तब जाकर करीब 10 घंटे बाद बरात और दूल्हे को बंधनमुक्त किया गया। इसके बाद बिना निकाह बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच लाख बाद में लौटाएंगे

दूल्हे संग पूरी बरात आधी रात तक शामियाने के नीचे बैठी रही। वार्ताओं का दौर चलता रहा। तय हुआ कि निकाह की तैयारियों में लड़की पक्ष के खर्च हुए साढ़े 17 लाख रुपये की लड़का पक्ष भरपाई करे। इस पर लड़के पक्ष ने साढ़े 12 लाख रुपये हाथोंहाथ लौटा दिए। पांच लाख रुपये की एवज में लड़के पक्ष ने अपनी एक कार और कुछ जेवरात गिरवी रख दिया। जब वे पांच लाख रुपये लड़की पक्ष को दे देंगे, तब ये सामान उन्हें वापस दिए जाएंगे।

दूसरे युवक से किया निकाह
कलछीना से आई बरात लौटने के बाद लड़की पक्ष ने पास के ही गांव से बरात बुलाकर बेटी का निकाह करा दिया। सुबहलड़की को विदा कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस बाबत थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed