फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Reduction in GST rates will provide great relief to traders and consumers: Aseem Arun

जीएसटी की दरों में छूट से व्यापारियों व उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत : असीम अरुण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:36 AM IST
सार

गाजियाबाद में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री असीम अरुण देर से पहुंचे। उनके आने से पहले ही राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप कार्यक्रम स्थल से चले गए। उनके जाने के कारणों को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Reduction in GST rates will provide great relief to traders and consumers: Aseem Arun

विस्तार

गाजियाबाद। राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापारियों की समस्याओं को लेकर लगातार गंभीर है। जीएसटी सुधारों का उद्देश्य टैक्स प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी व व्यापारियों के लिए सहज बनाना है। आने वाले चरणों में छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और उद्योग जगत को बड़ी राहत मिलेगी। जीएसटी की दरों में छूट से व्यापारियों व उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने यह बातें बृहस्पतिवार को राकेश मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता कहींं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टैक्स प्रक्रिया आसान होने से पारदर्शिता आएगी। कारोबारियों का समय व पूंजी दोनों की बचत होगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले ब्रांडेड घी की एमआरपी 725 रुपये थी, जबकि सुधारों के बाद अब देशी घी की नई एमआरपी मात्र 500 रुपये निर्धारित हुई है। इसका सीधा लाभ दुकानदार और उपभोक्ता दोनों को मिल रहा है। मानकर चलिए कि यह सरकार की ओर से दो के साथ एक फ्री जैसा लाभ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने और व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की शुरुआत हुई है। वोकल फॉर लोकल और देश में बना, देश का सामान खरीदो जैसे संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह अभियान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि गाजियाबाद महानगर का व्यापारी समाज भाजपा की रीढ़ है। पारदर्शी सुधारों के कारण निश्चित ही व्यापारियों को राहत और प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चैन पाल सिंह, सदर विधायक संजीव शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, कार्यक्रम संयोजक राजेश त्यागी, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, सुशील त्यागी, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
समय से नहीं पहुंचे असीम अरुण तो कार्यक्रम से चले गए नरेंद्र कश्यप

प्रभारी मंत्री असीम अरुण का कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे का महानगर कार्यालय की ओर से जारी किया गया था। उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप भी समय से पहुंच गए। किन्ही कारणों से प्रभारी मंत्री असीम अरुण लेट हो गए। आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप मौके से चले गए। उनके इस तरह से चले जाने पर चर्चा शुरू हो गई। इस पर पार्टी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि राज्य मंत्री को फ्लाइट पकड़नी थी इस लिए वह चले गए। प्रभारी मंत्री असीम अरुण करीब 45 मिनट लेट से पहुंचे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed