फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Recurve and compound category players will take aim today

Ghaziabad News: रिकर्व और कंपाउंड वर्ग के खिलाड़ी आज साधेंगे निशाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Recurve and compound category players will take aim today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की ओर से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। प्रतियोगिता के पहले दिन रिकर्व वर्ग में 174 महिला-पुरुष और कंपाउंड वर्ग में 135 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दोनों वर्गों में 64-64 खिलाड़ी अगले राउंड में पहुंचे हैं। सोमवार को ये खिलाड़ी पदक के लिए मुकाबला करेंगे। इसके साथ सोमवार को इंडियन वर्ग में 350 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में 65 टारगेट बनाए गए हैं। पहली बार किसी प्रतियोगिता में एक साथ इतने टारगेट बने हैं। प्रतियोगिता में 50 से अधिक जिलों से 447 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। तीन वर्ग रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड में प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। 15 अक्तूबर को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी ने तीर चलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले भवानी समूह से रेयांश, हिमानी, आरती और शिवाजी समूह को सम्मानित किया। इसके साथ जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर ओलंपियन सत्यदेव प्रसाद ने कहा कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से कम नहीं है। जिला उप क्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन ओलंपियन सत्यदेव प्रसाद और जिला उप क्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई ने किया। कार्यक्रम में उ.प्र. तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय गुप्ता, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, क्षेत्रीय निदेशक सोनीपत डॉ. शिवम शर्मा, चीफ वार्डन ललित जायसवाल विशिष्ट अतिथि रहे।

प्रदेश में खुलेगी तीरंदाजी अकादमी
उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी ने सभी जिला संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि जल्द ही संघ की उत्तर प्रदेश तीरंदाजी अकादमी खुलेगी। अकादमी के लिए 80 लाख रुपये की व्यवस्था वह स्वयं करेंगे। स्पॉन्सरशिप के लिए जूनियर और सब जूनियर खिलाड़ियों को 50 फीसदी छूट के साथ उपकरण संबंधी सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed