फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Recovery order pending for two years; plea made to the DM.Recovery order pending for two years; plea made to the DM.

Ghaziabad News: दो साल से दबा है वसूली आदेश, डीएम से लगाई गुहार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Recovery order pending for two years; plea made to the DM.Recovery order pending for two years; plea made to the DM.

विज्ञापन


गाजियाबाद। शहर की विद्युत इंजीनियरिंग कंपनी में वर्ष 2019-20 के दौरान कार्य कर चुके सत्यनगर निवासी श्रमिक दीपक शर्मा को श्रम न्यायालय से न्याय मिलने के बावजूद तहसील प्रशासन हक नहीं दिला पा रहा है। तहसील प्रशासन को न्यायालय ने वसूली नोटिस जारी कर वेतन दिलाने का आदेश दिया था। दो साल से यह आदेश दबा पड़ा है। इसके बावजूद कोई मदद न मिलने पर श्रमिक ने डीएम से गुहार लगाई है।
श्रमिक दीपक शर्मा ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने उनका कमाया हुआ वेतन दबा लिया था। वेतन हड़पने के मामले में हक की लड़ाई के लिए उन्होंने श्रम न्यायालय में वाद दायर किया। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने उनके पक्ष को सही माना और तीन लाख चार हजार रुपये चुकाने के आदेश दिए। वसूली के लिए तहसील प्रशासन को आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन दो साल बाद भी वसूली कराकर उनका पैसा दिलाने में अक्षम रहा, जबकि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। डीएम ने श्रमिक को आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed