फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ravana will be burnt at 52 places today...routes for vehicles will change

Ghaziabad News: आज 52 स्थानों पर होगा रावण का दहन...वाहनों के लिए बदलेंगे रास्ते

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Ravana will be burnt at 52 places today...routes for vehicles will change
गाजियाबाद। शनिवार की शाम छह से रात के 11 बजे के बीच शहर और देहात में कुल मिलाकर 52 स्थानों पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। रामलीला में भारी भीड़ रहेगी। इसके मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक का रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। सुबह से दोपहर तक देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी होगा। इसके लिए मोदीनगर की ओर भारी वाहनों के जाने पर पाबंदी रहेगी। भारी वाहनों के भी रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन




नगर जोन में 21 जगह, ट्रांस हिंडन में छह और ग्रामीण जोन में 25 जगह पर पुतला दहन किया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी जगह पुलिस की तैनाती की गई है। देवी प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त कराई जा रही है। कई जगह ड्रोन कैमरों की मदद भी ली जा रही है। अगर किसी ने कोई खुराफात की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




घंटाघर की ओर नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, ऑटो व ई-रिक्शा

- रामलीला में जाने वाले लोगों के वाहनों के लिए बनाए गए पार्किंग स्थल

गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला मैदान में दशहरे के मौके भीड़ होने के चलते पुलिस ने जीटी रोड पर रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। शनिवार शाम को चार बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहन और बसें जीटी रोड पर हापुड़ तिराहा से चौधरी मोड़ के बीच नहीं जा सकेंगी। ये वाहन हापुड़ तिराहा से पुराना बस अड्डा होते हुए आंबेडकर रोड से चौधरी मोड़ होकर आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शंभू दयाल इंटर कॉलेज से रेलवे रोड कट के बीच ऑटो व ई-रिक्शा का प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से भी चौधरी मोड़ की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं, गोशाला तिराहा से आने वाले सभी भारी वाहन जस्सीपुरा से घंटाघर की ओर नहीं जा सकेंगे ये वाहन हापुड़ तिराहा होकर आगे जाएंगे। एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। असुविधा की स्थिति में यातायात नियंत्रण कक्ष 9643322904, 0120-2986100 या यातायात निरीक्षक प्रथम मनोज कुमार सिंह 8130674912 से संपर्क करें।

पार्किंग व्यवस्था

एडीसीपी ने बताया कि घंटाघर रामलीला में जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यहां वाहन खड़े करके लोग जा सकते हैं। बेतरतीब रोड पर वाहन खड़े मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



पार्किंग एक - कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स नगर निगम, रमतेराम रोड कट, जीटी रोड



पार्किंग दो - शम्भूदयाल इंटर/डिग्री कॉलेज घंटाघर



पार्किंग तीन-नेहरू युवा केंद्र, आंबेडकर रोड



इन मार्गों से निकाले जाएंगे वाहन

- मेरठ की ओर से सभी प्रकार के भारी, मध्यम, हल्के मालवाहक वाहन और बसें मोदीनगर, मुरादनगर गंगनहर की ओर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे या हापुड़ होते हुए एनएच-9 से होकर जाएंगे।- मोदीनगर की ओर से मालवाहक वाहन और बसें गंगनहर मुरादनगर की ओर से न जाकर राज चौपला से हापुड़ मार्ग होते हुए दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे या हापुड़ होकर जा सकेंगे।

- एएलटी की ओर से मालवाहक वाहन और बसें गंगनहर मुरादनगर की ओर न जाकर एएलटी से हापुड़ चुंगी होकर आत्माराम स्टील होते हुए एनएच-9 से होकर आगे जाएंगे।

- मेरठ जानी, नानू से गंगनहर से मुरादनगर गंगनहर की ओर मालवाहक वाहन और बसें नहीं जा सकेंगी।

- पाइप लाइन मार्ग पर टीलामोड़ से सभी मालवाहक वाहन और बस गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन लोनी तिराहा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर डासना पेरिफेरल से जा सकेंगे।

- दुहाई पेरिफेरल उतार से सभी मालवाहक वाहन और बस गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। मेरठ जाने वाले वाहन डासना पेरिफेरल उतार का प्रयोग कर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए जाएंगे।


- ऑर्डिनेंस फैक्टरी की ओर से मालवाहक वाहन और बस गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कन्नौजा मार्ग होते हुए एनएच-9 से होकर जाएंगे।

















वसुंधरा में 65 तो इंदिरापुरम में 35 फुट का रावण

वसुंधरा। टीएचए में शनिवार को रामलीला मैदान के साथ ही सोसायटियों में भी रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। सबसे बड़ा पुतला वसुंधरा सेक्टर-7 का है, जिसकी लंबाई 65 फुट है। धरोहर रामलीला में रावण का सबसे छोटा पुतला बनाया गया है, जिसकी लंबाई 25 फुट है। टीएचए की वसुंधरा सेक्टर-7, सेक्टर-1, लाजपत नगर एवं बृज विहार की रामलीला में पुतला दहन का समय रात 10:30 बजे का रखा गया है। इंदिरापुरम न्यायखंड एवं वैशाली सेक्टर-2 की रामलीला में रात नौ बजे पुतला दहन होगा जबकि, राजेंद्र नगर सेक्टर-2 गोलपार्क में रात 11 बजे पुतला दहन होगा। शिप्रा सनसिटी सोसायटी में शाम सात बजे पुतला दहन किया जाएगा।



-कहां कितना बड़ा है पुतला-



वसुंधरा सेक्टर-7 रावण - 65 फुट

मेघनाद- 55 फुट



कुंभकरण-45 फुट



--श्री कला संगम बृज विहार

रावण- 45 फुट

मेघनाद- 40 फुट

कुंभकरण-40 फुट



वसुंधरा सेक्टर-1

रावण- 45 फुट

मेघनाद- 40 फुट

कुंभकरण-42 फुट



-रामायण कला संगम-

रावण- 55 फुट

मेघनाद- 50 फुट



कुंभकरण-45 फुट



-धरोहर रामलीला-



रावण- 25 फुट-



शिप्रा सनसिटी सोसायटी-

रावण- 40 फुट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed