फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raunak will return to the sports grounds, swimming pool will not get approval

खेल मैदानों में लौटेगी रौनक, तरणताल को नहीं मिलेगी मंजूरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Raunak will return to the sports grounds, swimming pool will not get approval
सबहेड- आठ जून से खिलाड़ियों को शर्तों के साथ खेल मैदानों में प्रशिक्षण की मिल सकती है अनुमति, निदेशालय की गाइड लाइन का इंतजार - महानगर के तरणताल में प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे तैराक, नहीं मिलेगी अनुमति माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। दर्शकों के बगैर खिलाड़ियों को खेल मैदान में अभ्यास और खेल गतिविधियों की जल्द अनुमति मिल सकती है। खेल निदेशालय या फिर जिला प्रशासन की ओर से जल्द गाइडलाइन जारी होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आठ जून से रियायतो का प्रथम चरण शुरू होने के साथ ही खेल मैदानों में अभ्यास की खिलाड़ियों को अनुमति मिल सकती है। लेकिन महानगर के स्विमिंग पूल चालकों को अनुमति के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। खेल विभाग ने साफ कर दिया है कि स्विमिंग पूल संचालकों को किसी हाल में प्रशिक्षण की मंजूरी नहीं दी जाएगी। खेल विभाग ने महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्विमिंग पूल को नहीं खोलने का निर्णय लिया है। ऐसे में महानगर के स्विमिंग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। जिला खेल विभाग की ओर से प्रशिक्षण की अनुमति मिलने की संभावना को देखते हुए बीते माह 30 मई को पूरे महामाया स्टेडियम में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया था। लेकिन खेल निदेशालय के साथ जिला प्रशासन की ओर से कोई मंजूरी नहीं देने से खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगी। महानगर में छोटे बड़े 40 से ज्यादा खेल मैदान है। जहां हजारों खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं। ऐसे में सभी खिलाड़ियों की निगाहें खेलने निदेशालय की गाइडलाइन और आठ जून पर लगी हुई है ------------- सोशल डिस्टेंसिंग का कराया जाएगा पालन सैनिटाइजेशन होगा अनिवार्य जिला खेल अधिकारी गदाधर बारीकी ने बताया कि खेल निदेशालय या फिर जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के बाबत कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। आने वाले दिनों में खेल संबंधी गाइडलाइन आने की संभावना है। अगर शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की जाती है तो स्टेडियम में खिलाड़ियों को सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को अपनाना होगा। खेल विभाग की ओर से पूरे स्टेडियम को सैनिटाइज कराया गया है। प्रशिक्षण की अनुमति मिलने के बाद नियमित रूप से सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। दर्शकों के साथ खिलाड़ियों के अलावा बाहरी लोगों के स्टेडियम में प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। नियमों को कड़ाई से लागू कराने के बाबत स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जाएगी। वायरस के संक्रमण की संभावना को देखते हुए महानगर में किसी भी तरणताल को संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। --------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed