फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rat entered the breaker of power house in Ghaziabad

चूहे ने कई इलाकों की बत्ती गुल की: दो घंटे सिद्धार्थ विहार में रहा अंधेरा, कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति हुई बहाल

Mon, 28 Oct 2024 11:18 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Oct 2024 11:18 PM IST
सार

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कर्मियों ने चूहे को बाहर निकाला। इस दौरान सिद्धार्थ विहार में दो घंटे बिजली गुल रही।

विज्ञापन
Rat entered the breaker of power house in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार बिजली घर में लगे ब्रेकर में चूहा घुस गया। इससे सिद्धार्थ विहार समेत आसपास के इलाकों में करीब दो घंटे बिजली गुल रही। बिजली नहीं आने की सूचना पर मौके पर विद्युत कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।

विज्ञापन

सोमवार रात करीब 8:45 बजे सिद्धार्थ विहार उपकेंद्र के ब्रेकर में चूहा घुस गया। इससे लाइन में शार्ट सर्किट हो गया। बिजली नहीं आने पर स्थानीय लोगों ने बिजलीघर पर बने कंट्रोलरूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने काफी देर तक फाल्ट ढूंढा लेकिन उन्हें पता नहीं चला। जब ब्रेकर के पास गए तो पता चला कि एक चूहा ब्रेकर में घुसा हुआ है और तार में शाॅर्ट सर्किट हो गया है। इससे सिद्धार्थ विहार,गौशाला, कैलाशनगर व जयपुरी कॉलोनियों की लाइट बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब डिवीजन पांच के एक्सईएन सुनील कुमार ने बताया कि रात चूहे को बाहर निकाल दिया गया है। करीब साढ़े 10 बजे आपूर्ति बहाल हो गई। सोमवार देर रात मुख्य अभियंता अशोक सुंदरम व अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने सबस्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोई कमी नहीं मिलने पर उन्होंने कर्मियों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed