फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rasuka's action on two accused of conversion and Maulvi

Ghaziabad News: खोड़ा में धर्मांतरण के दो आरोपी और मौलवी पर रासुका की कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Rasuka's action on two accused of conversion and Maulvi
खोड़ा। थाना पुलिस ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने वाले राहिल, मुसीर और मौलवी सादमान पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की है हालांकि तीनों को कोर्ट ने जमानत दे दी लेकिन अधिकारियों ने जेल प्रशासन को तीनों के रिहा होने से पहले जानकारी दे दी है। वहीं, रासुका कार्रवाई की समीक्षा के लिए पुलिस ने तीनों की फाइल राज्य सलाहकार समिति के पास भेजेगी।
विज्ञापन

डीसीपी शुभम पटेल ने बताया कि खोड़ा की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर ऑनलाइन फोन पर निकाह करने व धर्मांतरण कराने का मुख्य आरोपी राहिल उर्फ राहुल अग्रवाल, मोहम्मद मुसीर और मौलवी सादमान के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर रासुका की कार्रवाई की है। सबूतों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई थी। पुलिस आलाधिकारियों ने कार्रवाई के लिए अपनी सहमति दे दी थी जिसके बाद फाइल डीएम राकेश कुमार सिंह के पास भेजी गई। पुलिस के अनुसार, डीएम ने भी कार्रवाई पर अपनी संस्तुति दे दी। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने सुनवाई के बाद तीनों को जमानत दे दी लेकिन उनके रिहा होने से पहले खोड़ा पुलिस ने रासुका की जानकारी तत्काल जेल प्रशासन को दे दी। जेल अधिकारियों ने तीनों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई को कागजों में तामिल कर लिया। डीसीपी का कहना है कि रासुका लगने के बाद अब तीनों जल्द जमानत नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन



मौलवी ने ऑनलाइन पढ़ाया युवती को निकाह
एसआईटी ने जांच में पाया था कि दिल्ली के माैलवी सादमान ने राहिल के कहने पर खोड़ा की युवती से उसका ऑनलाइन निकाह कराया था। उसने गवाह के लिए दिल्ली के एक युवक की मदद ली थी। जांच में उसके खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत मिले थे। पुलिस का कहना है कि अभी मास्टरमाइंड अब्दुल्ला के खिलाफ रासुका की कार्रवाई के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं। उसके लिए लगातार टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा की कंपनी में खोड़ा की युवती से हुआ था खुलासा
नोएडा सेक्टर 58 की एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाली युवती खोड़ा में रहती है। उसकी साथ में काम करने वाले राहिल से नजदीकियां बढ़ गई थीं। राहिल ने खुद को राहुल अग्रवाल बताया और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। बाद में वह उसका धर्म बदलवाने के लिए दिल्ली के एक मॉल में ले गया था। वहां पर उसने ऑनलाइन निकाह किया और युवती को नमाज पढ़ाने व धर्म में बदलने के तौर तरीके सिखाता था। वह युवती को कागज पर आयत लिखकर देता था। इतना ही नहीं, पुलिस को जांच में युवती के मोबाइल से राहिल के साथ की गई चैट मिली थी। इससे पहले भाई और पिता ने पूरा घटनाक्रम खुलने के बाद युवती की नौकरी छुड़वा दी और बाहर जाना बंद कर दिया। मामला ज्यादा बढ़ने पर युवती के पिता ने खोड़ा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा कर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कर खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed