फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raped a student by luring her

Ghaziabad News: छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाकर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Raped a student by luring her
गाजियाबाद/डासना। वेव सिटी क्षेत्र की रहने वाली 11वीं की छात्रा को स्कूल जाते समय लिफ्ट देने के बहाने बहला-फुसलाकर एक किशोर ले गया। इसके बाद कार में ले जाकर उसके दोस्त अनुराग ने दुष्कर्म किया। शाम को कार सवार युवक ने छात्रा को घर छोड़ दिया। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। घटना बुधवार की है। मामले में छात्रा के पिता ने अनुराग उर्फ अन्नु और गणेश समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बुधवार देर शाम जब घर लौटी तो उसने बताया कि स्कूल जाते समय लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार एक लड़का उसे ले गया। उसने अपना नाम आदर्श बताया। वह बहला फुसलाकर उसे जलालपुर फाटक के पास ले गया। जहां एक कार में तीन युवक बैठे थे। उन्होंने जबरन उसे कार में बैठा लिया। कार में एक युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी। जिसके बाद वह नशे में हो गई। आरोप है कि कार सवार अनुराग नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर परिवार को मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि आरोपी अनुराग और गणेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़ा गया आरोपी अनुराग एक कंपनी में डिलीवरी बॉय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक आरोपी ने शिक्षक बनकर कहा देरी से आएगी आपकी बेटी

छात्रा के पिता ने पुलिस से बताया कि उनके पास बुधवार दोपहर एक कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम गणेश बताते हुए कहा कि वह आपकी छात्रा का ट्यूशन का शिक्षक है। स्कूल के बाद वह आज देरी से घर आएगी। आप स्कूल में फोन मत करना। उनका कहना है कि गणेश ने उनकी बेटी से भी बात कराई। उसने भी देरी से आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed