फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raped a student after befriending her, pressurized her to convert to religion

Ghaziabad News: छुट्टी पर गांव आए सैनिक को पीटा, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Raped a student after befriending her, pressurized her to convert to religion
मोदीनगर। भोजपुर के गांव दौसा बंजारपुर में दबंग ने पुरानी रंजिश में छुट्टी पर घर आए सैनिक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल सैनिक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोेपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दौसा बंजारपुर निवासी मोहित कुमार सेना में जवान है। मोहित छुट्टी पर गांव आए हुए हैं। बताया कि मंगलवार शाम वह दूध लेकर लौट रहे थे। आरोेप है कि इसी दौरान गांव निवासी संदीप पुरानी रंजिश में मोहित से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने धारदार हथियार से मोहित पर हमला कर दिया। हमले में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed