फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raped a girl on the pretext of marriage, accused arrested

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Raped a girl on the pretext of marriage, accused arrested
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में 25 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। दोनों की तीन साल पहले मुलाकात हुई थी। शादी से इन्कार पर युवती ने विरोध कर दिया। आरोपी ने चुप रहने के लिए उन्हें बुरी तरह पीटा। पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता युवती अपने परिवार के साथ इंदिरापुरम की एक काॅलोनी में रहती हैं। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करती थीं। कुछ महीने पहले निजी कारणों से काम पर जाना छोड़ दिया। उनका कहना है कि तीन साल पहले ड्यूटी के दौरान उनकी मुलाकात खोड़ा के गीतांजलि विहार निवासी अमित तिवारी से हुई। वह भी पास की एक फैक्टरी में काम करता है। दोनों में बातचीत का सिलसिला होने पर नजदीकी भी बढ़ने लगीं। आरोप है कि जुलाई 2022 में अमित उनके घर पहुंचा और परिवार के सामने शादी करने के लिए प्रस्ताव दिया। उसने कहा कि जल्दी ही वह शादी की तारीख तय करके उन्हें घर से ले जाएगा। कुछ दिनों तक दोनों एक-दूसरे के साथ अलग-अलग जगह पर घूमने गए। आरोप है कि अमित ने शादी का दबाव बनाकर उनसे दुष्कर्म किया। आरोपी के वायदे अनुसार जब युवती ने शादी की बात कही तो वह इनकार करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट और गाली-गलौज की। युवती ने पुलिस के पास जाकर मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच में आया है कि आरोपी शादीशुदा था। पत्नी की मौत होने के बाद वह खोड़ा में रहने लगा था। पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने धारा 306 का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अमित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed