फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raped a girl on the pretext of getting her a job

Ghaziabad News: नौकरी दिलाने के बहाने युवती से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Raped a girl on the pretext of getting her a job
लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में निवासी युवती के साथ नौकरी के नाम पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवती ने बताया कि वह रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी। तभी खाने की गुणवत्ता जानने के लिए आरोपी युवक आया। युवती ने युवक से नौकरी दिलाने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपी ने युवती को फिर से रेस्टोरेंट में बुलाया। आरोपी ने कुछ खाने के लिए मंगाया। कुछ देर बाद युवती को नींद आने लगी। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी तरह युवती ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed