फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raped a girl on the pretext of getting her a job

Ghaziabad News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Raped a girl on the pretext of getting her a job
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में दिल्ली शाहदरा की युवती को कार चालक ने नौकरी दिलाने के बहाने दुष्कर्म किया। आरोप है कि चालक के साथ घटना में एक महिला ने भी साथ दिया। युवती ने पुलिस को शिकायत देकर महिला और चालक पर दुष्कर्म, साजिश करने व धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि उन्हें करीब चार महीने पहले एक कार चालक से लिफ्ट ली थी। चालक ने जरूरत बताकर उनका फोन लेकर किसी से कॉल पर बात की। आरोप है कि इस बहाने चालक ने उनका फोन नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों की दो महीने तक फोन पर बात होती रही लेकिन युवती ने अचानक अपना फोन नंबर बंद कर दिया। चालक 16 अप्रैल को अचानक उन्हें फिर मिला और नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को गाड़ी में बैठाकर टीला मोड़ थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में ले गया। वहां एक फ्लैट में महिला मिली थी। चालक और महिला ने आपस में बात की। इसके बाद महिला ने युवती को चालक के साथ कमरे में भेजकर बाहर से कुंडी लगा दी। आरोप है कि चालक ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने टीला मोड़ थाने जाकर महिला और चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि गाड़ी नंबर के आधार पर चालक और महिला पर दुष्कर्म व साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed