फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rape of woman on the pretext of marriage

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rape of woman on the pretext of marriage
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि युवक ने महिला का गर्भपात भी करा दिया। मामले में महिला ने थाने में शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर पीड़िता ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वेव सिटी थाना क्षेत्र निवासी महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। इसी वजह से वह मायके में अपनी मां के साथ रह रही है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात उसकी रिश्तेदारी के एक युवक से हुई थी। आरोपी ने उनको शादी का झांसा देकर उनसे संबंध बना लिए। वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उनका गर्भपात करा दिया। आरोपी ने बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। महिला का आरोप है कि युवक करंट लगने से झुलस गया था और उसके उपचार में उन्होंने चार लाख रुपये खर्च किए थे। आरोपी ने रुपये लौटाने से भी मना कर दिया। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि आईजीआरएस से पुलिस को महिला की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें लेनदेन के तथ्य प्रकाश में आए थे। साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से की छेड़छाड़
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में घर में घुसकर किशोरी से किशोर ने छेड़खानी की। किशोरी ने डर की वजह से उनको यह बात शुरूआत में नहीं बताई। पीड़िता ने दो सप्ताह बाद अपने पिता को यह बात बताई। पिता के साथ पीड़िता थाने पहुंची और आराेपी के खिलाफ पाक्सो व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed