फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rape of three girls in Tila Mod area

Ghaziabad News: टीला मोड़ इलाके में तीन युवतियों से दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rape of three girls in Tila Mod area
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में दो युवतियों को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इनमें एक युवती दो माह की गर्भवती हो गई। दूसरे मामले में युवती से होटल में दुष्कर्म किया। तीसरे मामले में पड़ोस के युवक ने मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म किया। तीनों का मेडिकल हुआ है, आरोपी फरार हैं। एक कालोनी का युवक और युवती पिछले दो साल से दिल्ली की कंपनी में काम करते हैं। दोनों की दोस्ती हुई। आरोप है कि युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। उसने युवती को कई बार बाहर घुमाने के लिए दबाव बनाया लेकिन वह मना कर देती थी। मार्च-अप्रैल महीने में वह युवती को अपने साथ एक जगह ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। युवती ने उसका विरोध किया तो युवक ने धमकी दी। वह कई दिन तक घर में शांत रही। इस बीच युवती गर्भवती हो गई तो उसने दो महीने तक युवक से शादी करने के लिए कहा लेकिन वह लगातार उसे बहकाता रहा। युवती का कहना है कि पिछले कई दिनों से युवक अब डयूटी पर नहीं आ रहा है। उसने फोन भी बंद कर दिया है। वह उसे धोखा देकर भाग गया। बृहस्पतिवार को वह माता-पिता के साथ टीला मोड़ थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा कराया। दूसरे मामले में, युवती और युवक दोनों एक रेस्त्रां पर काम करते हैं। वहां दोनों की दोस्ती हुई। युवती का कहना है कि युवक उसे शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगह ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो युवक धमकी देता रहा। वह युवती को होटल के कमरे में अकेला छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन



मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म कर भागा युवक :
थाना क्षेत्र की एक कालोनी में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच 22 साल की युवती बैठी थी। पिता का कहना है कि वह मंदबुद्धि है। खेलने के दौरान एक युवक उनकी बेटी का हाथ पकड़कर कब्रिस्तान में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। उनकी बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन को ढूंढती हुई घटनास्थल पर पहुंची तो छोटी बहन के शरीर पर कपड़े नहीं थे। तभी आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि तीनों युवतियों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल हुआ है। तीनों युवकों को गिरफ्तार करने में चार टीमें अलग-अलग जगह दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed