फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rape of teenage girl not confirmed in sample report

Ghaziabad News: नमूना रिपोर्ट में नहीं हुई किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Rape of teenage girl not confirmed in sample report
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के बाद तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में रविवार को अहम जानकारी सामने आई है। जांच के लिए प्रयोगशाला भेजी गई किशोरी के नमूने की रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। प्राथमिक जांच के दौरान मेडिकल और किशोरी के वीडियो रिकॉर्डिंग बयान में भी दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई थी। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि पीड़िता किशोरी की कुछ रिपोर्ट आई हैं। उसमें दी गई जानकारी को बारीकी से चेक किया जा रहा है। सारी रिपोर्ट पढ़ने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जाएगा। फिलहाल घटनास्थल के पास पूरी तरह से शांति व कानून व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की चार्ट के हिसाब के ड्यूटी लगाई जा रही है। दो टीमें आसपास से कब्जे में ली गई वीडियो फुटेज की जांच कर रही हैं। बता दें कि 28 अगस्त को लिंक रोड थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने एक कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले फैजान के खिलाफ शिकायत दी कि उसने घर में जबरन घुसकर उनकी 14 साल की बेटी को पीटकर उससे दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन

लिंक रोड पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखकर रात में ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की। अगले दिन बृहस्पतिवार सुबह फैजान को टीम ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर फैजान को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद कुछ संगठनों के लोगों ने सूर्यनगर चौकी पर हंगामा शुरू कर दिया। देर शाम तक इलाके में जगह-जगह लोगों ने ई-रिक्शा और ठेली में आग लगाकर कबाड़ी की दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी. ने लोगों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वो नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया। इस मामले में भी 250 लोगों पर विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed