{"_id":"65f9dcff81bf2660f70b6984","slug":"rape-of-teenage-girl-by-threatening-to-kill-her-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102351-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
मुरादनगर। एक कॉलोनी निवासी युवक तीन माह तक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के पेट में दर्द होने पर परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया तो पता चला कि वह गर्भवती है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की पत्नी अपने मायके गई हैं, उनकी 13 वर्षीय बेटी घर में अक्सर अकेली रहती है। सोमवार को अचानक किशोरी के पेट में तेज दर्द हुआ। पिता ने उसे स्थानीय डॉक्टर से दवा दिलवाई लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद किशोरी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में पता चला वह गर्भवती है। बच्ची ने बताया कि अब्बा के जाने के बाद पड़ोस में रहने वाला आदिल अक्सर घर में आ जाता था और गलत काम करता था। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।