फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rape of six year old girl, accused arrested

Ghaziabad News: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Rape of six year old girl, accused arrested
लोनी। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी स्थित मदरसे में पढ़ने गई छह साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। घर वापस आकर बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने लोनी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मदरसे में ही पढ़ने वाले आरोपी आसिफ (20) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


लोनी कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी छह साल की बेटी कॉलोनी स्थित एक मदरसे में पढ़ने के लिए जाती है। वहां पर 20 साल का एक युवक भी पढ़ता है। आरोपी बच्ची को एकांत स्थान पर ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म किया। बच्ची किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed