फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ranjita Dhama scored a hat-trick of victory in Loni

Ghaziabad News: लोनी में रंजीता धामा ने लगाई जीत की हैट्रिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ranjita Dhama scored a hat-trick of victory in Loni
लोनी। निकाय चुनाव लोनी में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर धामा परिवार ने हैट्रिक लगाई है। रंजीता धामा ने भाजपा की प्रत्याशी पुष्पा सतपाल प्रधान को 18 हजार मतों से हराया है। जीत हासिल करने के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

नगर पालिका चुनाव में पहली बार रंजीता धामा ने एक लाख मतों के आंकड़े को पार किया। उन्हें एक लाख पांच हजार से अधिक मत हासिल हुए। दूसरे नंबर पर रहीं भाजपा की पुष्पा सतपाल प्रधान को 87162 मत मिले। बसपा की महरीन को 22445 मत मिले। एएमआईएमआई की प्रत्याशी वकिला मुस्लिम को करीब 8220 मत मिले। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अनीता रवींद्र कसाना को 7239, कांग्रेस को करीब 5956 मत, हिन्दुस्तान निर्माणदल (निर्दलीय) की प्रत्याशी अंजली को 2832 और भारतीय वीरदल की प्रत्याशी (निर्दलीय) को 1658 मत प्रप्त हुए। 1721 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन

पति पर लगे आरोपों को जनता ने दिया क्लीन चीट
रंजीता धामा ने कहा कि उन्हें जो जीत मिली है, इसके पीछे उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य हैं। खतौली विधायक मदन भैया, पूर्व विधायक जाकिर अली और सभी समाज के लोगों से मिले समर्थन से जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। इस बार वह जलनिकासी पर भी काम करेंगी। उन्होंने कहा कि लोनी की जनता ने उनके पति पर लगे आरोपों को क्लीन चीट देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed