फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rally held without permission, report filed against 20

Ghaziabad News: बिना अनुमति के निकाली रैली, 20 पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Rally held without permission, report filed against 20
पहासू। थाना क्षेत्र में बिना अनुमति के विरोध रैली निकालने के आरोप में सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना पांडा समेत 20 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि रैली निकालने से कस्बा में जाम लग गया और आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि 21 मई, बृहस्पतिवार को रात करीब आठ बजे उनको फोटो व वीडियो प्राप्त हुए। इसमें समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना पांडा निवासी डीएवी फ्लाईओवर बुलंदशहर और उनके साथ 15 अज्ञात महिला व पांच अज्ञात पुरुष रैली निकाल रहे थे। आरोप है कि उन्होंने किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन

शाम सात बजे रैली निकालने से जाम लग गया था और सामान्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रैली में ई-रिक्शा पर बैनर लगाकर व लाउडस्पीकर से नारे लगा रहे थे। इस शोर से मरीजों व अन्य लोगों को दिक्कत हुई। इसमें चौकी प्रभारी शैलेंद्र सोलंकी ने मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अर्चना पांडा और अज्ञात करीब 20 लोगों पर बिना अनुमति रैली निकालने और जाम लगाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed