फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rakesh Kaili became president and Sneh Tyagi became secretary of the Bar Association.

Ghaziabad News: बार एसोसिएशन के राकेश कैली अध्यक्ष और स्नेह त्यागी बने सचिव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Kaili became president and Sneh Tyagi became secretary of the Bar Association.
गाजियाबाद। बार एसोसिएशन के चुनाव में राकेश त्यागी कैली पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक शर्मा को 426 मतों से शिकस्त दी। राकेश त्यागी कैली को 1251 मत मिले थे, जबकि दीपक शर्मा को 825 मत मिले थे। सचिव पद पर स्नेह त्यागी डूंडाहेड़ा को 82 मतों से जीत दर्ज की। स्नेह को 654 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे हरेंद्र गौतम को 572 वोट मिले।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामअवतार गुप्ता ने बताया कि बार चुनाव में कुल मतदाता 2387 थे। शुक्रवार को हुए मतदान में 2233 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के लिए शनिवार को मतगणना की गई। दोपहर में चुनाव परिणाम घोषित किया गया। राहुल कुमार कोको, अमित सहलोत, कामिल, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर शमा खान, सहसचिव-प्रशासन पद पर चंचल गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पूनम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मृदुला त्यागी राय, सह-सचिव पुस्तकालय पद पर राहुल कुमार ने जीत दर्ज की। पांच वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य स्वदेशी लाल गंजू, अनिल शर्मा, मुकुल त्यागी, मुकेश शर्मा, अलीम अल्वी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं को 50 और 100 गज के भूखंड और चेंबर देना प्राथमिकता
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पांचवीं बार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए राकेश त्यागी कैली ने कहा कि पहली प्राथमिकता होगी कि युवा अधिवक्ताओं के लिए कचहरी परिसर में नए चेंबर बनाया जाए। बाहर से आकर किराये के घर में रहकर वकालत करने वाले अधिवक्ताओं को 50 से 100 गज का भूखंड नो प्राॅफिट-नो लॉस पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी से वार्ता कर जीडीए से भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिवक्ताओं के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं है, नगर निगम के सहयोग से पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से शौचालय भी बनवाए जाएंगे। पुलिस प्रशासन को किसी भी अधिवक्ता के विरुद्ध कार्रवाई करने से पहले बार को सूचित करना अनिवार्य होगा। कचहरी में नियमित सफाई अभियान चलाया जाएगा। कचहरी में सस्ती दर पर वादकारियों और अधिवक्ताओं को खाना उपलब्ध कराने के लिए कैंटीन बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम खत्म करने के लिए बनाई जाएगी मल्टीलेवल पार्किंग
नवनिर्वाचित सचिव स्नेह त्यागी ने कहा कि कचहरी में बड़ी समस्या वाहनों की पार्किंग की भी है। हमारा प्रयास होगा कि न्यायिक अधिकारियों के सहयोग से खाली पड़ी जमीन पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाए। इसमें नगर निगम और जीडीए के अलावा जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। युवा अधिवक्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए उनका विशेष सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी अधिवक्ता साथी के साथ पुलिस अभद्रता न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed