फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raju's DNA sampling was done in Safdarjung Hospital, Delhi.

Ghaziabad News: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुई राजू की डीएनए सैंपलिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
Raju's DNA sampling was done in Safdarjung Hospital, Delhi.
साहिबाबाद। राजू शहीदनगर निवासी तुलाराम का 31 साल पहले लापता हुआ बेटा भीम सिंह है या कोई बहरूपिया इस राज से करीब एक सप्ताह बाद पर्दा उठ जाएगा। मंगलवार को डीएनए जांच के लिए राजू और तुलाराम को दिल्ली ले जाया गया। यहां दोनों के सैंपल पुलिस की निगरानी में लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। डीएनए रिपोर्ट राजू के इस राज से पर्दा उठाएगी। वहीं पुलिस को राजू के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी मिल गई है। इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पुलिस की कड़ी निगरानी में राजू को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। साथ ही उसके तथाकथित पिता तुलाराम को भी बुलाया गया। यहां दोनों के ब्लड सैंपल लिए गए। जिन्हें डीएनए जांच के लिए लैब भेज दिया गया। हालांकि इससे पहले ही पुलिस चालाकी से सैंपल के लिए राजू के बाल ले चुकी थी। वहीं पुलिस को उस नंबर की सीडीआर भी मिल गई है, जिसे राजू देहरादून से लेकर इंदिरापुरम आने तक इस्तेमाल कर रहा था। इसमें करीब 15-16 नंबर मिले हैं जो डायल किए गए थे। अब पुलिस उन सभी नंबरों की कुंडली खंगाल रही है, जिन नंबरों पर राजू की बात हुई थी। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि डीएनए जांच रिपोर्ट करीब एक सप्ताह में आ जाएगी। इसके बाद ही उसके और तुलाराम के संबंध का संशय साफ हो पाएगा। वहीं सीडीआर में मिले नंबरों की जांच की जा रही है। राजू से पूछताछ भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed