फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raju was murdered in the greed of getting 60 crores through Tantra-Mantra

Ghaziabad News: तंत्र-मंत्र से 60 करोड़ मिलने के लालच में की थी राजू की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Raju was murdered in the greed of getting 60 crores through Tantra-Mantra
साहिबाबाद। टीलामोड़ क्षेत्र के पंचशील के जंगल में 22 जून को की गई रिक्शा चालक राजू कुमार (29) की हत्या के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा हो जाने का दावा किया। पुलिस का कहना है कि हत्या में छह लोग शामिल रहे। दो पहले पकड़े जा चुके हैं। चार और गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इन चारों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हत्या की वजह तंत्र-मंत्र से 60 करोड़ कमाने का लालच था।
विज्ञापन

यह लालच दिल्ली के आदर्शनगर निवासी दो तांत्रिक भाइयों पवन और पंकज ने दिया था। इसे सच मानकर दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) के लिफ्ट आपरेटर नरेंद्र और बिहार के मोतिहारी स्थित डुमरिया घाट निवासी विकास उर्फ परमात्मा ने हत्या की। विकास ई-रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन

राजू बिहार के मोतीहारी के विशनपुर के निवासी थे। पुलिस ने पवन, पंकज, नरेंद्र और विकास उर्फ परमात्मा को शनिवार को गिरफ्तार किया है। 15 अगस्त को विकास उर्फ मोटा और धनंजय को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि नरेंद्र तांत्रिक भाइयों के संपर्क में था। वह रातों रात अमीर बनना चाहता था। तांत्रिक भाइयों ने उससे कहा कि अगर वह किसी की हत्या करके खोपड़ी ले आए तो तंत्र विद्या के दम पर चमत्कार कर सकते हैं। चमत्कार से कम से कम 60 करोड़ मिलेंगे।

तीन-तीन लाख का दिया था लालच : नरेंद्र ने पूछताछ में बताया कि विकास उर्फ परमात्मा उसका दोस्त है। उसने हत्या में साथ देने के लिए विकास उर्फ मोटा और धनंजय को राजी किया। दोनों को तीन-तीन लाख का लालच दिया था। ऑटो चालक विकास उर्फ मोटा और धनंजय राजू को जानते थे। उन्होंने राजू के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed