फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rajnath Singh will come to Ghaziabad on April 3 to worship Thakurs

Ghaziabad News: ठाकुरों को साधने तीन अप्रैल को गाजियाबाद आएंगे राजनाथ सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh will come to Ghaziabad on April 3 to worship Thakurs
गाजियाबाद। लगातार दो बार जीतकर सांसद बने वीके सिंह का टिकट कटने पर ठाकुर बिरादरी में पनप रहे आक्रोश को थामने ठाकुरों को साधने के लिए राजनाथ सिंह तीन अप्रैल को गाजियाबाद आएंगे। वह पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर पार्टी प्रत्याशी अतुल गर्ग का नामांकन कराने पहुंचेंगे। भाजपा संगठन ने उनकी जनसभा की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, भाजपा से वीके सिंह का टिकट लगातार तीसरी बार फाइनल माना जा रहा था, वह खुद भी टिकट के लिए आश्वस्त थे। इसी वजह से वह बीते एक माह से क्षेत्र में और ज्यादा सक्रिय हो गए थे और 24 मार्च को उन्होंने होली मिलन समारोह भी आयोजित किया था। अचानक उनका टिकट काटकर गाजियाबाद के मौजूदा विधायक अतुल गर्ग को दे दिया गया। इससे वैश्य वर्ग में तो खुशी है, लेकिन ठाकुर बिरादरी इससे नाराज है। ठाकुर बिरादरी ने कई संगठनों ने स्थानीय स्तर पर तो कुछ संगठनों ने दिल्ली जाकर भी विरोध जताया था। चौबीसा क्षेत्र धौलाना में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले का जबरदस्त विरोध है। मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंचा तो अब इस डैमेज को कंट्रोल करने के लिए गाजियाबाद से पूर्व में सांसद रह चुके राजनाथ सिंह को क्षेत्र में उतारा गया है। राजनाथ सिंह ठाकुर बिरादरी के बड़े नेता है और गाजियाबाद क्षेत्र में पांच साल के अपने सांसद काल के बाद से उनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। ऐसे में अब राजनाथ सिंह की जनसभा गाजियाबाद में तय की गई है।
विज्ञापन

-------
पहले दो अप्रैल को तय था नामांकन का कार्यक्रम
भाजपा के प्रत्याशी अतुल गर्ग ने पहले नामांकन के लिए दो अप्रैल का कार्यक्रम तय किया था। भाजपा की ओर से इसके लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी गई थी। पूर्व कार्यक्रम के तहत घंटाघर रामलीला मैदान में 31 कुंड़ीय यज्ञ के बाद अतुल गर्ग को नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचना था। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि अब नामांकन तीन अप्रैल को दाखिल किया जाएगा। नामांकन से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा होगी। जनसभा का स्थल रविवार तक तय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा समर्थन और विरोध
भाजपा की ओर से वीके सिंह का टिकट काटे जाने का विरोध और समर्थन सोशल मीडिया पर भी खूब चल रहा है। क्षत्रिय संगठनों की ओर से लेटरहेड पर विरोध और समर्थन के वक्तव्य भी जारी किए जा रहे हैं। शनिवार को भी क्षत्रिय समाज की एक संस्था का समर्थन पत्र भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जारी किया गया। वहीं, फेसबुक पर भी व्यक्तिगत रूप से विरोध और समर्थन का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed