फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rajnath Singh said SP will end after 2024 elections

राजनाथ सिंह बोले: '2024 के चुनाव के बाद सपा समाप्त हो जाएगी, कांग्रेस के बारे में लोग पूछेंगे कौन कांग्रेस'

Wed, 10 Apr 2024 04:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Apr 2024 04:43 PM IST
सार

रक्षामंत्री ने कहा 2014 में हमें जनादेश मिला और 2019 में जनता ने और बढ़-चढ़कर आशीर्वाद दिया। जनता की इच्छा के अनुरूप भारत के मस्तक को विश्व में ऊंचा करने का काम पीएम मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rajnath Singh said SP will end after 2024 elections
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जहांगीराबाद स्थित अनाज मंडी में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा भाजपा जो कहती है वह करती है। हमने अपने घोषणापत्र में देश की जनता से वादा किया था वह पूरा कर दिया। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है।

विज्ञापन


इससे पहले भाजपा नेताओं ने रक्षामंत्री का जोरदार स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को अभिवादन किया। रक्षामंत्री ने कहा '2014 में हमें जनादेश मिला और 2019 में जनता ने और बढ़-चढ़कर आशीर्वाद दिया। जनता की इच्छा के अनुरूप भारत के मस्तक को विश्व में ऊंचा करने का काम मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। 2024 के चुनाव के बाद सपा समाप्त हो जाएगी और कांग्रेस के बारे में लोग पूछेंगे कौन कांग्रेस? राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद में बहुमत मिलते ही हमने चुटकी बजा कर तीन तलाक की प्रथा को खत्म कर दिया। लोकसभा चुनाव के बाद लोग पूछेंगे कि सपा कौन, क्योंकि सपा समाप्तवादी पार्टी है। लोग पूछेंगे कि कांग्रेस कौन? यह हालत इन लोगों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed