{"_id":"59468f0b4f1c1be6498b4587","slug":"rain-pollution-level-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से घटा प्रदूषण का स्तर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से घटा प्रदूषण का स्तर
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्री मानसून बारिश के दौरान सड़कों पर झमाझम बहता पानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शनिवार को हुई बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं प्रदूषण का स्तर भी कम हो गया। बारिश के पहले और बाद के आंकड़ों पर गौर करें तो पीएम-10 का स्तर 195 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
पीएम-10 के स्तर में 130 की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में शहर की हवा से प्रदूषण की मात्रा में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के रास्ते शहर पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शनिवार को झमाझम बारिश हुई थी।
बारिश से अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। रविवार को टीएचए का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। इसके साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ।
विज्ञापन
रविवार को हॉट सिटी में पीएम 10 का स्तर 195 रहा जो बारिश के पहले 325 था। एक सप्ताह से पीएम-10 तीन सौ से ऊपर ही चल रहा था जबकि मानकों के मुताबिक पीएम-10 महज 100 होना चाहिए।
मौसम विभाग के डायरेक्टर रंजीत सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अभी भी बना हुआ है। इसकी वजह से सोमवार को दोपहर के बाद बारिश होने की संभावना है। मंगलवार से लोगों को तेज धूप व उमस का सामना करना पड़ सकता है।