फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rain of trouble for the third consecutive day

Ghaziabad News: लगातार तीसरे दिन मुसीबत की बारिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Rain of trouble for the third consecutive day
गाजियाबाद/ लोनी। लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी बारिश की झड़ी लगी रही। सुबह से शाम तक कभी रिमझिम फुहारें पड़ीं तो कभी झमाझम बारिश हुई। इस बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भरा रहा। ट्रैफिक का पहिया जाम रहा। कहीं लाइन में फाल्ट आने तो कहीं ट्रांसफार्मर फुंक जाने से आठ घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन




लोनी में यह बारिश हादसे का सबब बनी। यहां लक्ष्मी गार्डन परमहंस काॅलोनी में मकान गिर जाने से मलबे में दबकर सुंदरी देवी ( 52) की मौत हो गई। हादसे में उनकी दो बेटियां हर्षा और लक्ष्मी घायल हो गईं। सुंदरी देवी परिवार के साथ रहती थीं। उनके पति अशोक की दो साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में पांच बच्चे राजन, वर्षा, प्रीति, सागर और लक्ष्मी हैं। वर्षा ने बताया कि रात के समय वह छोटी बहन लक्ष्मी और मां सुंदरी देवी के साथ घर के एक कमरे में सो रही थीं। दूसरे कमरे में प्रीति, सागर और राजन थे। उनका परिवार घर में सिलाई व अन्य काम करता है।
विज्ञापन




मकान जर्जर स्थिति में है। सुबह करीब पांच बजे अचानक उनके कमरे की छत गिर गई। उन्होंने शोर मचाया और परिवार के सदस्यों को बुलाया। शोर सुनकर आसपास और परिवार के लोग आ गए। लोगों ने तीनों को मलबे से बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मां को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वर्षा और लक्ष्मी को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एमएमजी में गिर रहा प्लास्टर

गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल, क्षय रोग विभाग और पुराने महिला अस्पताल के भवन जर्जर हो चुके हैं। आए दिन भवनों से प्लास्टर टूट कर गिर रहा हैं। बारिश में यह समस्या बढ़ गई है। चिकित्सक और कर्मी दहशत में हैं। काफी पहले जर्जर घोषित हो चुके अस्पताल के भवन में कभी छत से प्लास्टर टूट कर गिरता है तो कभी छज्जे से। एक हफ्ते पहले क्षय रोग विभाग के छत का प्लास्टर टूटकर गिरा था जिसमें तीन लोग घायल हो गए। उसके बाद से विभाग के कार्यालय को संयुक्त जिला अस्पताल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने रिपोर्ट में सरिया और प्लास्टर को कमजोर होने की बात कही है। अस्पताल को दोबारा तोड़कर बनाए जाने का निर्देश है जिसका कार्य चल रहा है। क्रिटिकल केयर यूनिट का कार्य पूरा होने के बाद ही अस्पताल को वहां शिफ्ट किया जाएगा। ब्यूरो



काॅल कर पूछते रहे लोग

यहां बिजली कब आएगी

गाजियाबाद / साहिबाबाद। लगातार तीन दिन की बारिश से बिजली की व्यवस्था का फ्यूज उड़ा दिया। कहीं ट्रांसफार्मर फुंक गया तो कहीं लाइन में फाल्ट आ गया। ऊर्जा निगम की टीम फाल्ट ढूंढने में लगी रही। एक जगह फाल्ट ठीक होता तो दूसरी जगह से समस्या की जानकारी आ जाती। परेशान लोग बिजली घरों में काॅल करके पूछते रहे, बिजली कब आएगी।

आरडीसी और आंबेडकर रोड क्षेत्र में फाॅल्ट आने की वजह से चार से पांच घंटे बिजली गुल रही। कंट्रोल रूम में दिन भर 30-40 कॉल पहुंची। नंदग्राम, दिल्ली गेट, कैला भट्ठा, विजयनगर में बृहस्पतिवार रात 11:00 बजे बिजली कटी थी, जो शुक्रवार की सुबह पांच बजे आई। आदर्शनगर निवासी अनूप ने बताया कि सुबह छह बजे बिजली आई उसके बाद फिर आठ बजे चली गई दो घंटे बाद फिर 10 बजे आपूर्ति हुई।

आंबेडकर रोड के तुराबनगर के पास ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने की वजह से दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक सप्लाई बंद रही। आरडीसी में भी दो से तीन घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। मसूरी क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबल बॉक्स में फॉल्ट होने की वजह से छह घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रही। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के शहीदनगर, जवाहर पार्क, भोपुरा, डिफेंस कॉलोनी और डीएलएफ कॉलोनी में तीन से पांच घंटे बिजली गुल रही।

सिटी जोन के चीफ इंजीनियर अशोक सुंदरम ने बताया कि तेज बारिश के दौरान एहतियात के तौर पर कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी बारिश रुकने के बाद फिर से सप्लाई चालू कर दी गई।



बारिश में अलर्ट के तौर पर मोबाइल टीमों को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य अभियंता अजय ओझा ने कहा कि बारिश में लोकल फॉल्ट की संख्या बढ़ रही है। इससे कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही।

क्षेत्र बिजली कटौती

कैला भट्ठा - सात घंटे

दिल्ली गेट - छह घंटे



नंदग्राम - सात घंटे

घूकना - सात पांच घंटे



बजरिया- छह घंटे

मसूरी - आठ घंटे



कविनगर- दो घंटे

नेहरूनगर- तीन घंटे



आज निकलेगी धूप, पांच डिग्री चढ़ेगा पारा



तीन दिन लगातार बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ होने के आसार हैं। दिन में धूप निकलेगी। पारा चढ़ सकता है। अगले सात दिन ऐसी ही स्थिति रह सकती है।



मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि शुक्रवार को पांच डिग्री की बढोतरी होने के साथ अधिकतम 31 और न्यूनतम तापमान 24 के आसपास रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। रविवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और तापमान 33 के पार पहुंचने की संभावना है। इस दौरान दिन में लोगों को उमस सताएगी, लेकिन रात में तापमान 25 के आसपास रहेगा और उमस से राहत मिली रहेगी



शुक्रवार को बारिश से पारा एक डिग्री और लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को पारा पांच डिग्री गिरा था। शुक्रवार को दोपहर तक लगातार पानी की बौछारें पड़ती रहीं। एक बजे से तीन बजे तक दो घंटे आसमान हल्का सा साफ हुआ। इसके बाग घने बादल छा गए और फिर से बारिश शुरू हो गई। शाम तक कुल 17 एमएम बारिश दर्ज की गई।











































बारिश से बिगड़ी ट्रेनों की चाल







गाजियाबाद। शुक्रवार को गाजियाबाद से नई दिल्ली और नई दिल्ली से गाजियाबाद आने जाने वाली ईएमयू रद्द कर दी गयी। इसकी वजह से लोकल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । स्वर्ण मंदिर मेल 12:30 घंटे, आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक 5:30 घंटे, चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 44 मिनट, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 20 मिनट, हजरत निजामुद्दीन गाजियाबाद इएमयू 25 मिनट, उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ सुधांशु शेखर ने बताया कि मूसलाधार बारिश की वजह से दूर से आने वाली ट्रेन देरी से चल रही है। कई जगह ट्रैक पर पानी भरने की सूचना भी आ रही है। इसी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed